कौरंदे के फायदे
दोस्तों आज के इस भागमभाग जिंदगी में लोग अपने आप का ख्याल नही रख पाते है I लोग इतने व्यस्त जीवन जीने लग गये है , की अपने बच्चे का भी ठीक से ध्यान नही रख पाते है , तो भला अपनी स्वास्थ्य की देखभाल कैसे करेंगे ? लेकिन इन कोविद के दो सालों में लोगो को जीने का तरीका सिखा दिया I लोग अब पहले से ज्यादा सतर्क हो गये है I अब जो पहले पांच मिनट व्यायाम , योग या वाकिंग तक नही करते थे , आज वे एक -एक घंटा पसीना बहा रहे है I खान -पान में भी खाफी ध्यान दे रहे है I हरी सब्जियाँ .ताजे फल आदि की डिमांड भी काफी बढ़ गयी है I इसीक्रम में एक फल जो देखने में सफ़ेद एवं हल्के लाल गुलाबी ,स्वाद में खट्टा करौंदा जिसका अंग्रेजी में क्रेनबेरी और इसका वैज्ञानिक नाम कैरिसा कैरेंड्स के अनेको फायदे है I यह फल गर्मियों के मौसम में पायें जाते है I
१.सब्जी एवं आचार के रूप में
करौंदा को कच्चा फल के रूप में तो खाया ही जाता है , परन्तु आप यह नही जानते होगे की इसको सब्जी के रूप में भी खाया जाता है .I इसका आचार भी बनाया जाता है , जो काफी स्वादिष्ट होता है I यह एक झाड़ी जैसा पौधा होता है I
२.औषधीय गुणों से भरपूर
करौंदे में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते है I इसमें एंटीबायोटिक का अच्छा स्रोत है I विटामिन- सी , कैल्शियम और आयोडीन की प्रचुर मात्रा वाले इस फल का सेवन करने से कई तरह की गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलती है I इसको जूस के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है I फल के साथ- साथ इसके हर एक अंग में औषधी गुण मौजूद है I इसके जड़ की छाल ,पत्तियां एवं फल को औषधीय इस्तेमाल में इस्तेमाल किया जाता है I जब ये फल पक जाते है , तो ये काले हो जाते है , इसी कारण इसे कृष्नापाक फल भी कहते है I
३. हड्डियों को मजबूत बनाती है I
हड्डियों को कैल्शियम ही मजबूत बनाती है , इसीलिए करौंदा में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होने के कारण ये हड्डियों को मजबूत बनाती है I
४.बाल को बढ़ने में मदद करता है I
जैसे की आप सभी जानते है की बिटामिन- सी सभी खट्टे फलों में पाए जाते है I करौंदा में इसी खट्टे गुणों और बिटामिन - ए के कारण बालो को तेजी से बढने में सहायक होता है I इसका जूस फायदेमंद है I
५.चेहरे में चमक
बिटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे औषधीय गुणों के कारण ये त्वचा को निखारने में काफी मदद करता है I करौंदे के पके फल अथवा जड़ को पीसकर लगाने से खुजली आदि त्वचा विकारो मे आराम मिलता है।
६.कैंसर को रोकने में मदद
इसमें प्रोथोसाइनिडीन की मात्रा होने के कारण कैंसर की कोशिकाओ को बढ़ने नही देता कोशिकाओ को एंटी कैंसर गुण रोकता है I
७.वजन को नियंत्रित करता है I
साइट्रीक एसिड , विटामिन सी और फाइबर की मात्रा होने के कारण वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है I
८.पोषक तत्वों से भरपूर करौंदा
इसमें विटामिन सी 1.6 से 17.9 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम ,कैल्शियम 21 मिलीग्राम प्रति 100 , प्रोटीन 1 .1 से 2 .2 , आयरन 39 .1 मिलीग्राम प्रति 100 , फास्फोरस 38 मिलीग्राम प्रति 100 के रूप में पाया जाता है I तो जरा सोचिये कितनी लाभकारी है I
९. कमजोरी को दूर करता है I
जैसे करौंदा फल लाभकारी है I वैसे ही इसके छाल भी औषधि से कोई कम नही है I छाल गर्म एवं कडवी होती है I इससे कफ़ ,खाँसी , वात जिसे ज्यादा मूत्र होने की समस्या है , जैसे बीमारी को नियंत्रित करने में मददगार होता है I कमजोरी को भी दूर रखता है I
१०. कोलस्ट्रोल को नियंत्रित
करौंदा के नियमित सेवन से कोलस्ट्रोल संतुलित रहता है , जिससे ह्रदय आघात यानि हार्ट अटैक की संभावना को कम करता है I
११ सुखी खाँसी से राहत
जब मौसम मे बदलाव होता है तो हमारे शरीर मे भी इसका असर देखने को मिलता है। मौसम मे बदलाव से सुखी खाँसी की समस्या देखने को मिलती है। पांच मिली ग्राम करौंदे के पत्ते का रस शहद मिलाकर चाटने से सुखी खाँसी से आराम मिलता है।
१२ मिर्गी या अपस्मार मे सहायक
5 मिली ग्राम करौंदे के पत्ते को पीसकर दही के साथ खिलाने से राहत मिलती है।
इसके दुष्प्रभाव:-- अर्थराइटिस, गाउट, साइटिका एवम् अल्सर मे लेना नुकसानदेह साबित हो सकता है।
DISCLAIMER :-किसी भी टिप्स को आजमाने या उपयोग में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर ले I हम इसका पक्का दावा नही करते की इसका उपयोग कारगर होगा I इसे सूचना देने की उद्देश्य से लिखा गया हैI

0 टिप्पणियाँ