काली किशमिश
किशमिश को कौन नही जनता, सभी किशमिश को बहुत अच्छी तरह से जानते है । किशमिश नाम सुनते ही आपके दृष्टी पटल पर हल्के भूरे रंग का सुखा अंगूर सामने आ जाता है। क्या काली किशमिश को देखा या उसके गुणों के बारे मे जानते है कि काली किशमिश के कितने फायदे है? ये इम्यूनिटी बढ़ाने मे काफी मदद करता है। काली किशमिश काले अंगूर से बनाई जाती है , इसके तासीर गर्म होती है। तो चलिए आज मै काली किशमिश के कुछ बेहतरीन गुणों से आपको अवगत कराते है।
काली किशमिश के फायदे
1. एनिमिया यानि खून की कमी मे मदद
एनिमिया की रोगी के लिए ये फायदेमंद है। रोजाना इसके सेवन करने से महिलाओ मे खून की कमी को दूर किया जा सकता है।
2. पाचन तंत्र को ठीक करता है।
काली किशमिश के रोजाना उपयोग करने से पचान तंत्र मजबूत होता है। कव्ज की समस्या को ठीक करता है , क्योंकि इसमे फाइबर पाया जाता है।
3. हार्ट को ठीक रखता है।
काली किशमिश हार्ट को सेहतमंद रखता है , क्योंकि इसमे पॉलिफिनाल्स और फाइबर खराब कोलस्ट्रॉल और खून मे मौजूद फैट को ठीक करता है।
3. हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
हाई ब्लड प्रेशर के रोगी अगर नियमित काली किशमिश का सेवन करे तो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है क्योंकि इसमे पोटैशियम और फाईबर की प्रचुर मात्रा होती है।
4. हड्डियो को मजबूत बनाती है।
हड्डियो को मजबूत बनाने मे सहायक है। इसमें बोरोन पाया जाता है। इसमे कैल्शियम और मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा पायी जाती है जो हड्डियो को मजबूत बनाती है।
5. त्वचा को निखरता है।
इसमे एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते है जो त्वचा को निखारने मे सहायक है।
6. मौजूद तत्व
इसमे अनेको तत्व पाए जाते है ,जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है। इसमे प्रोटीन, फाईबर, कैल्शियम, सोडियम, पोटैशियम, आयरन , मैग्नीशियम , शुगर, और विटामिन सी जैसे अनेको तत्व पाए जाते है।
Disclaimers :- डॉक्टरी सलाह से ही उपयोग मे लाये। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

0 टिप्पणियाँ